Categories: कार

Kia Tasman दमदार स्टाइल, पावरफुल परफॉर्मेंस और अल्ट्रा-लग्जरी SUV का अनुभव

Kia Tasman एक प्रीमियम पिकअप ट्रक है जो किया कि लेटेस्ट इंजीनियरिंग और शानदार डिजाइन का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है इसकी खास बात यह है कि यह ट्रक न सिर्फ पावर फुल है बल्कि इसके लुक्स भी काफी अट्रैक्टिव है। Kia मोटर्स की यह नई मिड-साइज़ पिकअप ट्रक सेगमेंट की SUV भारतीय और इंटरनेशनल मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है। Kia Tasman का मुकाबला Ford रेंजर और Toyota हाई लक्स जैसे पॉपुलर पिकअप ट्रक से होगा। 

Kia Tasman का लुक पहली नज़र में ही आपको दीवाना बना देती है इसकी मस्क्युलर बॉडी, चौड़ा स्टांस और अग्रेसिव ग्रिल इसे एक दमदार सड़क परफॉर्मर बनाते हैं।Kia ने इसमें टाइगर-नोज ग्रिल का सिग्नेचर डिजाइन दिया है, जो इसे एक बोल्ड मोडेल डीजाइन लुक देता है। इसके फ्रन्ट मे आपको LED हेडलाइट्स और DRLS मिल जाते है। अगर टायर की बात करे तोह दोनों टायर मे मस्क्युलर व्हील आर्चेस और बड़े अलॉय व्हील्स मिल जाते है । इसमे फ्रंट और रियर में स्किड प्लेट्स जिससे ऑफ-रोडिंग ऊबड़-खाबड़ रास्तों, पत्थरों, कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्तों पर आसान हो जाता है । 

पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस

 इसमें आपको एक पावर फुल 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिल जाता है जो आपको लगभग 200 हॉर्स पावर और 440 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है जिससे  यह काफी पावरफुल और परफॉर्मेंस ओरिएंटेड रहेगा। ट्रांसमिशन KIA Tasman में  आपको 6-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल जाते है। जिससे आप किसी भी तरह के रास्तों पर स्मूथ और सेव ड्राइव का आनन्द ले सकते है । 

इंटीरियर और कम्फर्ट फीचर्स

इंटीरियर फीचर्स के बात करे तो  प्रीमियम क्वालिटी इंटीरियर मिलेंगे जैसे कि लेदर सीट्स मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग भी और एडवांस 0.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन फोटेनमेंट सिस्टम जो  एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करेगा। और साथ मे  सभी जरूरी जानकारी एक जगह देखने के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है और हर मौसम में शानदार ड्राइविंग परफॉरमेंस के लिए ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कई अनेक फीचर्स वायरलेस चार्जिंग और USB पोर्ट्स इसके अलावा, Kia ने इसमें सनरूफ और एंबियंट लाइटिंग भी दी है जिससे आप को टॉप इंटीरिय मिल जाता है । 

सेफ्टी और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम

Kia Tasman में 360° कैमरा और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो हर कोने की वस्तु को साफ देखने मे मदद करते  हैं, जिससे पार्किंग हो या लेन बदलना, सब कुछ बहुत आसानी से कर सकते है। लेन-कीप असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल की मदद से हाईवे पर ड्राइविंग ज्यादा स्मूद और सेफ हो जाती है। ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) अचानक ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ने पर खुद एक्टिव हो जाती है, जिससे एक्सीडेंट का खतरा कम होता है। सेफ्टी के लिए 6 से 8 एयरबैग दिए गए हैं, जो किसी भी आपातकालीन की स्थिति में पैसेंजर्स को बेहतर प्रोटेक्शन देते हैं। वहीं, ट्रैक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) गाड़ी को मुश्किल सड़कों और फिसलन भरी सतहों पर बेहतर ग्रिप और बैलेंस देने का काम करते हैं, जिससे सफर न सिर्फ आरामदायक बल्कि पूरी तरह सेफ भी बनता है।

sandeepuri12@gmail.com

Recent Posts

टॉप मॉडल और बेस मॉडल कार में क्या फर्क होता है?

टॉप मॉडल और बेस मॉडल कार में क्या फर्क होता है? जब हम नई कार…

2 months ago

कार की पहली सर्विस में क्या होता है?

कार की पहली सर्विस में क्या होता है? जब आप अपनी नई कार घर लाते…

3 months ago

गाड़ी चलते समय वाइब्रेशन क्यों आता है?

गाड़ी चलते समय वाइब्रेशन क्यों आता है? जब हम कार लेकर निकलते हैं, तो सबसे…

3 months ago

कार का एयर फ़िल्टर और केबिन फ़िल्टर – क्यों ज़रूरी होते हैं? गाड़ी चलाना सभी…

3 months ago

July में लाँच होने वाली दमदार गाड़िया

आज हम इस बात करने वाले हैं जुलाई महीने में लॉन्च होने वाली चार बड़ी…

8 months ago

MT 125 की पहली झलक 1.5 लाख में मिल रही है ये पावरफुल स्पोर्ट्स बाइक

MT 125 फाइनली इंडिया में लॉन्च हो चुकी है यदि आप एक बाइक चलाने के…

8 months ago