बाइक

Revolt RV 400 – एक स्मार्ट और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक का असली फील

इलेक्ट्रिक बाइक की डिमांड दिन पे दिन बढ़ती जा रही है ,सभी बाइक कॉम्पनिया अपनी अपनी इलेक्ट्रिक बाइक लाँच कर रही है । इसी को देखते हुए revolt ने अपनी न्यू इलेक्ट्रिक बाइक लाँच की है Revolt RV 400 ये मॉडर्न टेक्नॉलजी और शानदार फीचर्स से लेस है अगर आप भी पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और कुछ नया, टिकाऊ और कूल ढूंढ रहे हैं, तो RV 400 पर सोच कर सकते है । 

RV 400 का लुक काफी शार्प और मॉडर्न है। फ्रन्ट साइड और Back साइड मे LED light circular हेड्लैम्प मिल जाते है साइड से टैंक वाला हिस्सा फ्यूचरिस्टिक लगता है मतलब देखने में एकदम स्पोर्ट्स बाइक वाली फील आती है ये बाइक मे आपको दो कलर ऑप्शन मिलते हैं – Rebel Red और Cosmic Black, और दोनों ही देखने मे काफी  शानदार दिखते हैं।

परफॉर्मेंस और बैटरी

RV 400 में 3kW (किलोवॉट) इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 170 Nm तक का टॉर्क देती है। यह बाइक 85 km/h की टॉप स्पीड तक जा सकती है। इसमें 3.24kWh की लीथियम-आयन बैटरी दी गई है जिसे चार्ज करने में करीब 4.5 घंटे का समय लगता है।

रेंज (Range)

यह बाइक तीन राइडिंग मोड्स के साथ आती है – Eco, Normal और Sport। Eco मोड में इसकी रेंज लगभग 150 किलोमीटर तक जा सकती है, जबकि Sport मोड में यह लगभग 80-90 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।

कुछ स्मार्ट फीचर्स जो इसे खास बनाते हैं

  • मोबाइल ऐप से कंट्रोल – बाइक की लोकेशन, बैटरी लेवल, और भी बहुत कुछ आप ऐप से देख सकते हैं।

  • साइलेंस नहीं पसंद? तो साउंड चुन लो! – RV 400 में आप अपनी पसंद का इंजन साउंड सेट कर सकते हैं। स्पोर्ट्स बाइक जैसा फील चाहिए? बस ऐप से चुन लो।

  • की नहीं चाहिए – मोबाइल से ऑन/ऑफ करो, बस!

सुरक्षा और ब्रेकिंग

RV 400 में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, और इसमें CBS (Combined Braking System) की सुविधा भी है जो ब्रेकिंग को सुरक्षित और स्मूद बनाता है।

कीमत और सब्सक्रिप्शन मॉडल

Revolt RV 400 की कीमत लगभग ₹1.30 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास है, लेकिन कंपनी ने इसे सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत भी उपलब्ध कराया है, जहां ग्राहक एक निश्चित मासिक भुगतान करके बाइक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

sandeepuri12@gmail.com

Recent Posts

टॉप मॉडल और बेस मॉडल कार में क्या फर्क होता है?

टॉप मॉडल और बेस मॉडल कार में क्या फर्क होता है? जब हम नई कार…

2 months ago

कार की पहली सर्विस में क्या होता है?

कार की पहली सर्विस में क्या होता है? जब आप अपनी नई कार घर लाते…

3 months ago

गाड़ी चलते समय वाइब्रेशन क्यों आता है?

गाड़ी चलते समय वाइब्रेशन क्यों आता है? जब हम कार लेकर निकलते हैं, तो सबसे…

3 months ago

कार का एयर फ़िल्टर और केबिन फ़िल्टर – क्यों ज़रूरी होते हैं? गाड़ी चलाना सभी…

3 months ago

July में लाँच होने वाली दमदार गाड़िया

आज हम इस बात करने वाले हैं जुलाई महीने में लॉन्च होने वाली चार बड़ी…

8 months ago

MT 125 की पहली झलक 1.5 लाख में मिल रही है ये पावरफुल स्पोर्ट्स बाइक

MT 125 फाइनली इंडिया में लॉन्च हो चुकी है यदि आप एक बाइक चलाने के…

8 months ago